सोमवार, 28 मई 2012

जिन्दगी दोड़ती चली जाती है

जिन्दगी दोड़ती चली जाती है
अब ख़ुशीया मेरे पास ठहर नहीं पाती है
मैं कितनी भी कोशिश करूँ
खुश रहने की
अब इन होठो पे हँसी नहीं आती है

तेरे गम से ये मेरी आँखे नम है

तेरे गम से ये मेरी आँखे नम है
मुझको रोने की नहीं आदत
पर क्या तेरा ये गम कम है
लाख कोशिश करू
फिर भी ये आंसू आ ही जाते है
आज भी तेरा मुझपर ये असर कम है

मैं दुनिया से नहीं डरता

मैं दुनिया से नहीं डरता
मुझको तुझसे डर लगता है
लोग झुठे है
यहाँ और दिखावे का लिबास ओढ़ लेते है
चलो ये तो गैर है अपने नहीं
पर मुझे तेरी सच्चाई से डर लगता है

शुक्रवार, 25 मई 2012

हो कोई साथ तो अच्छा लगता है

हो कोई साथ तो अच्छा लगता है
मुझको तेरे पास अच्छा लगता है
यूँ तो जानती नहीं
वो मुझको और मैं उसको
पर ये अंजना एहसास अच्छा लगता है
बोल दूँ उससे मैं
इस दिल की हसरत
पर उसकी आँखों से मुझे डर लगता है

तेरी बातों में जीने का मज़ा आता है

तेरी बातों में जीने का मज़ा आता है
देख कर तुझको
ये शख्स मुस्कुराता है
देख ज़माने की नीयत ठीक नहीं
खुद को संभालना ऐ - हँसी
देखकर तुझको मैं तो क्या
उस खुदा का कभी ईमान डोल जाता है

पलकों पे मेरे-तेरे ख़ुवाब ठहर जाते है

पलकों पे मेरे-तेरे
ख़ुवाब ठहर जाते है
अरमा ये मेरे दिल के
सब अश्को में बह जाते है
मेरे कहने से कहा
होती है तू मेरी
और एक हम है
जो तेरी खातिर मिटे जाते है

बुधवार, 23 मई 2012

मैं कभी प्यार से तुमको अपना कहूँ तो बुरा क्या है?

मैं कभी प्यार से तुमको
अपना कहूँ तो बुरा क्या है?
मैं कभी तुमको
गले से लगा लूँ गिला क्या है ?
हाँ तुमको पसंद नहीं है
ये मेरा दीवानापन
पर अगर मैं
तुम्हारे सामने बहक जाऊं
तो सजा क्या है?