सोमवार, 16 जुलाई 2012

प्यार गहरा है समंदर में पानी कम है

प्यार गहरा है
समंदर में पानी कम है
मैं आग हूँ
हवा का असर कम है
मुझको मिटाने के लिये
तेरी एक झलक काफी है
इन चक्कू-छुरियो
और हथियारों का असर कम है 

तुझको पाने में एक उम्र लगी

तुझको पाने में एक उम्र लगी 
और तुझको खोने में बस एकपल 
मैं मनाऊ खुशी अब तेरी यादो की 
या के अब मैं तेरी जुदाई 
मैं रो -रोकर मर जाऊं 

रात में तारे अब ज़रा कम लगते है

रात में तारे अब ज़रा कम लगते है
दिन के ये उजाले अब मधम लगते है
चाँद खोया है, अब बादलो में  ना जाने कहाँ
तेरे बिन ये सब नज़ारे अब मुझे बेरंग से से लगते है 

मेरी आदत खराब है

मेरी आदत खराब है
तेरी फितरत खराब है
मैं गलत तो नहीं
पर क्या करूँ
ये मेरी किस्मत खराब है 

मंगलवार, 10 जुलाई 2012

मेरे होठो पे तेरा नाम ही रहता है


मेरे होठो पे तेरा नाम ही रहता है
अब इन आँखों में तेरा चेहरा ही रहता है
ये दिल अब धड़कता है बड़े सुकून से
अब तू जो इस दिल में रहता है

ये तेरी बेरुखी अच्छी नहीं


ये तेरी बेरुखी अच्छी नहीं
मैं तुम्हारा हूँ मुझसे
यूँ दिल्लगी अच्छी नहीं
मेरा दिल कमजोर है
मुझे तुम यूँ ना सताओ
देख अपनों से यूँ दुरिया अच्छी नहीं

कुछ तेरी यादो का नशा है


कुछ तेरी यादो का नशा है
और कुछ तेरी बातों का नशा है
मैं शाम से बैठा हूँ, तेरे इंतज़ार में
और तू है की लापता है