शुक्रवार, 15 मार्च 2013

वादे तमाम करते है


वादे तमाम करते है
लोग प्यार में किस्से हज़ार करते है
मगर फिर भी टूट जाते है
मोहब्बत के घर कुछ पलों में
और लोग फिर भी उम्रभर
साथ निभाने की बात करते


हास्य कवि /शायर ........

(जयदेव जोनवाल )

तेरी चोखट पे चला आता हूँ


तेरी चोखट पे चला आता हूँ
तू ठुकराता है मुझको हमेशा
और मैं फिर वापस लौट आता हूँ
ना तू थका है अभी मुझसे
और ना मैंने ही अभी हार मानी है
बस यूँ ही हमेशा मैं सबकुछ भुलाकार
तेरे पास आ जाता हूँ


हास्य कवि /शायर ........

(जयदेव जोनवाल )

उसके हाथो की खुशबु

उसके हाथो की खुशबु
है अबतक हाथो में मेरे
जब छुआ था
 उसने मुझको खबराकर
 राश्ते पे चलते हुए


हास्य कवि /शायर ........

(जयदेव जोनवाल ) 

दिल जब भी रोया तो खुलकर रोया

दिल जब भी रोया तो खुलकर रोया
मैं जब भी टुटा तो खुलकर टुटा
मैंने नहीं रखी कोई भी कसर बाकि
तेरी मोहब्बत में
तूने किया जब भी रुसवा मुझको
मैं रात में लिपटकर सोया


हास्य कवि / शायर ........

(जयदेव जोनवाल )

शनिवार, 2 मार्च 2013

दर बदर भटक कर तुमने दुनिया की ख़ाक छानी

दर बदर भटक कर तुमने दुनिया की ख़ाक छानी 
मगर जो है तुम्हारा , है जिसको तुम्हारे गम से गम 
उसे ही नहीं मिली तुम बस पल दो पल के लिए 



हास्य कवि / शायर ....

(जयदेव जोनवाल)

चेहरा देखकर हाल बता देते है


चेहरा देखकर हाल बता देते है
वो चुप रहे तो हम उनकी आवाज़ बता देते है
हम कुछ भी तो नहीं है उनके लिए
मगर फिर भी हम उनके
प्यार का एहसास बता देते है


हास्य कवि / शायर ............


(जयदेव जोनवाल )

शुक्रवार, 1 मार्च 2013

मैंने जिसको चाहा वो ही मेरा ना हुआ

मैंने जिसको चाहा वो ही मेरा ना हुआ
अब किसी और को अपना बनाने की
मुझमें हिम्मत नहीं



हास्य कवि/ शायर ......

(जयदेव जोनवाल )