बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

तारीफ तेरी मैं करूँ तो कैसे

तारीफ तेरी मैं करूँ तो कैसे 
तू है खुदाई अब तुझको 
मैं बयाँ करूँ तो कैसे 
लफ्ज़ कम पड जायेंगे तेरी तारीफ में 
तू खुद मुकम्मल है 
अब मैं तुझे और सवारू तू कैसे 


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

शुक्रवार, 25 जनवरी 2013

दिल में प्यार कौन देखता है



दिल में प्यार कौन देखता है 
आँखों में इंतज़ार कौन देखता है 
कौन देखता है, अब प्यार को प्यार की नज़र से 
सब फरेबी है अब कौन कहाँ किसी 
के प्यार का इम्तेहान देखता है 


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

उंगलिया लाख उठेंगी तुमपर

उंगलिया लाख उठेंगी तुमपर 
मगर फैसला तुमको करना है 
तुम बनोगी मेरी सब मुश्किलों को लाँघ कर 
या फिर तुम्हें इस दुनिया के इशारे पे चलना है 


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

बुराईया लाख है तुममे


बुराईया लाख है तुममे
मगर फिर भी तुम मुझको अच्छी लगती हो
मैं करूँ प्यार तुम्हे या गिनू गलतिया तुम्हारी
मुझे तो हर हाल में तुम सच्ची लगती हो


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

आँख मायूस हो जाये तो दिल क्या करे


आँख मायूस हो जाये तो दिल क्या करे
तू जो याद आये तो हम क्या करे
है बड़ा मुश्किल फिर मेरा सम्भल पाना
तेरी चोखट पे आकर फिर मैं ठहर जाऊं
तो पाँव क्या करे ???????????


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

रोशनी से रोशन जहाँ करेगा



रोशनी से रोशन जहाँ करेगा
वो जब भी चलेगा तेरा घर
उजालो से भरेगा
हो चिराग अपना या हो पराया
वो जब भी चलेगा
सब अंधेरो को दूर कर देगा


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

शनिवार, 12 जनवरी 2013

आँख शर्म से झुके तो अच्छा


आँख शर्म से झुके तो अच्छा
वरना इस बेहयाई में फायेदा क्या
हो ना घूँघट या पल्ला
तेरे सर पे तो कोई बात नहीं
वरना इस बेशर्मी में रखा क्या


हास्य कवि / शायर ......

(  जयदेव  जोनवाल )