शनिवार, 16 जून 2012

प्यार को प्यार से करार आता है

प्यार को प्यार से
करार आता है
 मुझको तेरे पहलु में
मज़ा आता है
 ये दुनिया और
ये दुनियादारी
मेरे बस की बात नहीं
 मुझको तो बस
तेरा ही कलाम आता है

यूँ तेरा मिलना फिर मिलके जुदा हो जाना

यूँ तेरा मिलना
 फिर मिलके जुदा हो जाना
 मुझको याद है
 मैंने जिस लम्हे जी ली थी
 ये दुनिया सारी
 आज भी मुझमे रवा वो एहसास है

गुरुवार, 14 जून 2012

आँख से आंसू न बहे

आँख से आंसू न बहे तो मोहब्बत में मज़ा क्या है
 वो अगर मुझसे लिपटकर ना रोये तो नशा क्या है
 मैं मिट भी जाऊं तो कोई गम नहीं
 पर अगर वो मेरी कब्र पे ना आये तो मुझे सुकून कहाँ है

मेरी तरह तुझपे मरने वाले और भी है

मेरी तरह तुझपे मरने वाले और भी है
 मैं क्या दिखाऊ चाहत अपनी
 तुझपे कुर्बान और भी है
 तू प्यार है मेरी तरह कितनो का
 और तेरे चक्कर में मेरी तरह बीमार और भी है

मंगलवार, 12 जून 2012

तोड़ दे आज तू ये मेरा दिल

तोड़ दे आज तू ये मेरा दिल तो
कोई बात नहीं मैं रो लूँगा जी भरके
 फिर कोई प्यास नहीं
 रोज़ यूँ घुट-घुट के मरने से
अच्छा है की मैं एक बार मरुँ
 अब तेरे सिवा मुझको
 कोई और तलब नहीं

मुझे कैसे भुलाओगी तुम

मुझे कैसे भुलाओगी तुम
 मैं तुम्हारे अन्दर हूँ
 ये कैसे झूठलाओगी तुम
 मेरा प्यार मेरी चाहत
 यूँ तो दिखावा है तेरे लिये
 मगर कबतलक मुझसे
 यूँ दूर भाग पाओगी तुम

किताबो को उलट-पलट के देखा

किताबो को उलट-पलट के देखा
 मैंने अपनी अलमारी का हर कोना देखा
 मगर नहीं मिली मुझको
 तेरी वो तस्वीर जिसको सालो मैंने
 हर किसी की नज़र से छुपाकर रखा