बुधवार, 23 मई 2012

मैं कभी प्यार से तुमको अपना कहूँ तो बुरा क्या है?

मैं कभी प्यार से तुमको
अपना कहूँ तो बुरा क्या है?
मैं कभी तुमको
गले से लगा लूँ गिला क्या है ?
हाँ तुमको पसंद नहीं है
ये मेरा दीवानापन
पर अगर मैं
तुम्हारे सामने बहक जाऊं
तो सजा क्या है?

मोल इन्सा का नहीं मोल तो जज्बातों का है

मोल इन्सा का नहीं
मोल तो जज्बातों का है
ना मैं बुरा हूँ
ना तू बुरा है
बस फ़र्क तो नज़रिये का है
कोई सपनो में जीया करता है
तो कोई हकीकत में मरा करता है
बस फ़र्क इस नीयत का है

आँख से अश्क बहे तो महखाना भर जायेगा

आँख से अश्क बहे
तो महखाना भर जायेगा
पीने वालो को नशा होता है शराब से
और मेरा दिल
तो तेरे दर्द से भर जायेगा
नशा उतर जाता है
शराब का एक रोज़
पर मुझको होश कब आयेगा

सोमवार, 21 मई 2012

पास आने दो मुझे मुझे यूँ ना तुम ठुकराया करो

पास आने दो मुझे
मुझे यूँ ना तुम ठुकराया करो
मैं तुम्हारा हूँ
फिर मुझसे यूँ ना
एतराज़ तुम जताया करो
प्यार जो गर है मुझसे
तो मुझपे भरोसा भी करो
यूँ ना मेरी नियत पे
तुम शक जताया करो

तुम ना आते तो मेरा क्या होता

तुम ना आते तो मेरा क्या होता
बनके आवारा गलियों में भटक रहा होता
तेरे मिलने से बदल गये है
मेरी जिन्दगी के मायने सभी
वरना अबतलक मैं
दुनिया की भीड़ में
कब का खो गया होता

जिन्दगी तेरे सिवा अच्छी तो नहीं

जिन्दगी तेरे सिवा अच्छी तो नहीं
जो तू नहीं तो कुछ भी तो नहीं
फ़र्क महसूस नहीं होता
अब मुझे गम और खुशी में
मैं जिन्दा हूँ तो सही
पर अब मुझमे जिन्दगी तो नहीं

शुक्रवार, 18 मई 2012

मैं कही भी रहूँ तू अक्सर मेरे साथ होती है

मैं कही भी रहूँ
तू अक्सर मेरे साथ होती है
मैं कही अगर ठहर जाऊ
तो बरसात होती है
मेरी -तेरी लड़ाई
यूँ तो रोज़ का किस्सा है
पर अगर तुझसे जुदा
हो जाऊ तो ये आँखे रोती है