रविवार, 10 फ़रवरी 2013

ख़याल उनका है अच्छा

ख़याल उनका है अच्छा 
सवाल उनका है अच्छा 
वो रहे साथ तो बेचैन ये दिल है 
और जो वो हो जाये 
जुदा हमसे तो तड़पता ये दिल है 


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

वादे तमाम करते है


वादे तमाम करते है
लोग प्यार में किस्से हज़ार करते है
मगर फिर भी टूट है
मोहब्बत के घर कुछ पलो में
और लोग फिर भी उम्रभर
साथ निभाने की बात करते है


हास्य कवि / शायर ...........

(जयदेव जोनवाल)

बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

दीदार तेरा जो कर ले तो चैन आता है


दीदार तेरा जो कर ले तो चैन आता है
हम तुझे इन आँखों में भर ले तो चैन आता है
है तड़पता तेरे बिन ये दिल बहुत
तू अगर हो जाये मेरे रूबरू तो हमको सुकून आता है


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

करीब दिल के कोई आ जाये तो सम्भल जाना


करीब दिल के कोई आ जाये तो सम्भल जाना
प्यार अपना कोई जताए तो सम्भल जाना
उसके इकरार पे , उसके इनकार पे
वो अगर तुमको ठुकराये तो तुम सम्भल जाना


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

तन्हा रात मुश्किल है


तन्हा रात मुश्किल है
बिन तेरे हर बात मुश्किल है
मैं करूँ कैसे बयाँ तेरी मोहब्बत को
तेरे बिना इस जिंदगी का साथ मुश्किल है


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

रात ढल जाये तो अच्छा है

रात ढल जाये तो अच्छा है
तू जो याद आये तो अच्छा है
अब नहीं मुमकिन तेरा बिना
मेरा यूँ जिन्दा रह पाना
अब अगर तू ही मुझको
फ़ना कर जाये तो अच्छा है



हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )

तारीफ तेरी मैं करूँ तो कैसे

तारीफ तेरी मैं करूँ तो कैसे 
तू है खुदाई अब तुझको 
मैं बयाँ करूँ तो कैसे 
लफ्ज़ कम पड जायेंगे तेरी तारीफ में 
तू खुद मुकम्मल है 
अब मैं तुझे और सवारू तू कैसे 


हास्य कवि / शायर ..............

(जयदेव जोनवाल )